Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रूसी प्रधानमंत्री बोले, भड़क सकता है विश्वयुद्ध...

हमें फॉलो करें रूसी प्रधानमंत्री बोले, भड़क सकता है विश्वयुद्ध...
म्यूनिख , शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2016 (07:49 IST)
म्यूनिख। रूसी प्रधानमंत्री दमित्री मेदवेदेव ने आगाह किया कि यदि अरब सैनिक सीरिया युद्ध में प्रवेश करते हैं तो इससे नया विश्वयुद्ध भड़क सकता है। उन्होंने इसकी जगह संघर्ष विराम वार्ता का अनुरोध किया।
 

जर्मन हैंडलस्ब्लैट दैनिक ने उनके हवाले से कहा, 'अमेरिकी और हमारे अरब सहयोगियों को इस बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए : क्या वे स्थाई युद्ध चाहते हैं?'
 
मदेवेदेव ने कहा कि क्या वे असल में यह सोचते हैं कि वे जल्दी से इस तरह का युद्ध जीत जाएंगे? उन्होंने कहा, 'नया विश्वयुद्ध भड़काने की जगह सभी पक्षों को वार्ता की मेज पर आना चाहिए।'

अमेरिका का सीरिया में हमले से इनकार : अमेरिका ने कहा कि सीरिया के अलेप्पो या उसके आसपास के इलाकों में अमेरिकी लड़ाकू विमानों से हवाई हमले नहीं किए गए हैं। आईएस के खिलाफ अभियान चलाने वाली गठबंधन सेना के बगदाद के प्रवक्ता कर्नल स्टीव वारेन ने कहा कि गत बुधवार को उनकी सेना की ओर से हमले की बात करना बेबुनियाद है।
 
फ्रांस की रूस से अपील : फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने रूस से सीरिया में नागरिकों को नुकसान पहुंचाने से रोकने और राष्ट्रपति बशर अल असद का समर्थन बंद करने का आह्वान किया है। ओलांद ने एक साक्षात्कार में कहा कि मैंने सीरिया में रूस की कार्रवाई को बंद करने का आह्वान किया क्योंकि हमलों के कारण हजारों लोग बेघर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि असद सत्ता छोड़ दें। रूस की मदद से असद अपने लोगों का नरसंहार कर रहा है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi