Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कश्मीरी जनता करेगी कश्मीर के बारे में निर्णय : पाकिस्तान

हमें फॉलो करें कश्मीरी जनता करेगी कश्मीर के बारे में निर्णय : पाकिस्तान
इस्लामाबाद , सोमवार, 25 जुलाई 2016 (19:17 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने सोमवार को कहा कि कश्मीर के भविष्य के बारे में निर्णय केवल कश्मीर की जनता करेगी, कोई और नहीं। उन्होंने यह बात भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के कश्मीर संबंधी वक्तव्य के जवाब में कही।                           
पाकिस्तानी समाचार डान के अनुसार, सरताज अजीज ने कहा कि कश्मीर के भविष्य के बारे में निर्णय केवल वहां की जनता कर सकती है, भारत की विदेश मंत्री नहीं।
                      
अजीज ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कश्मीर की जनता को आत्म निर्णय का अधिकार दिया है, अत: वहां के लोगों को इस अधिकार के उपयोग का अवसर दिया जाना चाहिए और संयुक्त राष्ट्र की देखरेख में जनमत संग्रह कराया जाना चाहिए।
                      
उन्होंने कहा कि जनमत संग्रह के माध्यम से कश्मीर की जनता भारत या पाकिस्तान में शामिल होने के बारे में जो भी निर्णय करेगी अंतरराष्‍ट्रीय जगत उसे स्वीकार कर लेगा। उन्होंने श्रीमती स्वराज के इस कथन से असहमति व्यक्त की कि बुरहान वानी एक आतंकवादी तथा पृथकतावादी हिजबुल मुजाहिद्दीन का कमांडर था।
                    
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेशी मामलों के सलाहकार अजीज ने कश्मीर की जनता को आश्वासन दिया कि पाकिस्तान की सरकार तथा इस देश की जनता आत्म निर्णय के अधिकार के लिए संघर्ष में उनके साथ है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Yahoo को 33 हजार करोड़ रुपए में Verizon ने खरीदा