Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दूसरे विश्वयुद्ध के समय डूबे दो पोत महासागर में!

हमें फॉलो करें दूसरे विश्वयुद्ध के समय डूबे दो पोत महासागर में!
वॉशिंगटन , बुधवार, 22 अक्टूबर 2014 (10:36 IST)
वॉशिंगटन। दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान डूबे 2 पोत उत्तरी कैरोलिना के तट के समीप महासागर की गहराई में पड़े हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि ये पोत वर्ष 1942 में दूसरे विश्वयुद्ध के समय अटलांटिक में हुए संघर्ष के दौरान डूब गए थे करीब 7 दशक पहले ये पोत जिस जगह पर डूबे थे उसे ‘ग्रेवयार्ड ऑफ द अटलांटिक’ कहा जाता है।
 
‘नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिस ऑफ नेशनल मरीन सैंक्चुरीज’ (एनओएए) की अगुवाई में शोधकर्ताओं ने बताया कि इन जहाजों को समुद्र तट से लगभग 48 किलोमीटर दूर गहराई में खोजा गया है।
 
एनओएए ने मंगलवार को बताया कि दोनों पोत- जर्मन यू-बोट 576 और ब्लूफील्ड्स की खोज से द्वितीय विश्वयुद्ध के ऐतिहासिक सैन्य संघर्ष और और पानी में युद्ध के बारे में दुर्लभ जानकारी मिल सकेगी। समुद्र की गहराई में ये जहाज एक-दूसरे से 240 गज की दूरी पर पड़े हैं।
 
युद्ध के दौरान 15 जुलाई 1942 को वर्जीनिया के नोरफोक से फ्लोरिडा जा रहे पोतों के एक काफिले पर जर्मन पनडुब्बी ने हमला किया था जिसमें कुछ पोत डूब गए थे और कुछ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi