Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सेल्फी के चक्कर में तोड़ दी हरक्यूलिस की प्रतिमा

हमें फॉलो करें सेल्फी के चक्कर में तोड़ दी हरक्यूलिस की प्रतिमा
, बुधवार, 6 मई 2015 (12:00 IST)
लंदन। इटली में एक बेशकीमती प्रतिमा को पर्यटक दंपति की सेल्फी के चक्कर में नुकसान हो गया। क्रैमोना शहर के लोगिया दे मिलिती पैलेस में पौराणिक यूनानी नायक हरक्यूलिस की मार्बल से बनी प्रतिमा पर एक पर्यटक दंपति चढ़ गया। इसके बाद वे सेल्फी लेने लगे। अधिक वजन के कारण हरक्यूलिस की प्रतिमा का मुकुट बिखर गया।
 

विशेषज्ञ अब जांच कर रहे हैं कि क्रैमोना का प्रतीक कहे जाने वाली इस प्रतिमा को सुधारा जा सकता है या नहीं। अधिकारियों ने दंपति की पहचान उजागर नहीं की, लेकिन दोनों को इसका भुगतान करना होगा। सन् 1700 में बनी यह प्रतिमा 1962 में इस पैलेस में स्थापित की गई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi