Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महंगा पड़ा समंदर में सेक्स..!

हमें फॉलो करें महंगा पड़ा समंदर में सेक्स..!
, सोमवार, 20 अक्टूबर 2014 (16:25 IST)
इतालवी समाचार पत्र ला मैटिनो ने एक बड़ी रोचक और हास्यास्पद खबर दी है। यह घटना इटली के मार्श इलाके की है। एक दम्पति का सेक्सी मिलन समुद्र में हुआ, लेकिन एक गर्म दिन और निर्जन समुद्री किनारे पर नग्न होकर समुद्र में मजा लेना बहुत महंगा पड़ गया।

समुद्र में सेक्स करते समय दम्पति इतने उत्तेजित हो गए और कब दोनों के शरीर इस हालत में पहुंच गए कि बिना बाहरी मदद के अलग नहीं किए जा सकें, इस बात का उन्हें अहसास भी नहीं हुआ।

एक उत्तेजित जकड़ इतनी सख्त हो गई कि पुरुष को अहसास हुआ कि वह बिना बाहरी मदद के अलग नहीं हो सकेंगे। अंत में वही हुआ जो कि नहीं होना चा‍हिए था। दोनों एक साथ चलते-चलते किसी तरह किनारे पर आए और उन्हें अस्पताल भेजा गया। समाचार पत्र का कहना है कि पुरुष, महिला के गर्भाशय के खिंचाव के कारण खुद को अलग नहीं कर सका। जब दम्पति ने मदद मांगी तो वहां और कोई नहीं ‍था‍ सिवाय एक अकेले घूमने वाली महिला के जिसने उन्हें एक तौलिया देने का काम किया। बेचारी और कुछ ज्यादा मदद भी नहीं कर सकती थी।  

आखिर कैसे अलग हुआ यह जोड़ा... पढ़ें अगले पेज पर....


 

अंतत: दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया और डॉक्टरों ने महिला को इंजेक्शन दिया जिसके परिणामस्वरूप उसके गर्भाशय का खिंचाव कुछ कम हो गया और दोनों अलग होने में सफल हो सके। इस संदर्भ में एक महत्वपूर्ण बात यह भी है कि महिला गर्भवती भी थी और इस कारण से संभवत: उसके अंग अधिक सक्रिय हालत में थे।

इस अनुभव के बाद ही दोनों को यह अनुभव हुआ कि समुद्र किनारे नोटिस बोर्ड पर लिखी जानकारी कितनी मह‍त्वपूर्ण होती है कि समुद्र में सेक्स ना करें, लेकिन आखिर बिना मरे भी कोई स्वर्ग नहीं देख पाता है इसलिए दम्पति को इस घोषणा की गंभीरता और वास्तविक मूल्य इस घटना के बाद ही समझ में आया।

इसलिए समुद्र में सेक्स करने की आदत को छोड़ दें। क्या आपको पता नहीं है कि पानी एक अच्छा ल्युब्रिकेंट तो नहीं होता है, लेकिन इसके साथ खारा बहुत होता है। साथ ही इस पानी में मछलियां भी तैरती हैं। सैकड़ों की संख्या में मछलियां होती हैं जोकि आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकती हैं। लेकिन, सबसे बड़ा और असली खतरा इस बात का होता है कि आपके जननांग पानी के खिंचाव के कारण फंस सकते हैं जैसा कि इस दम्पति के साथ हुआ। इसलिए हमेशा याद रखें कि समुद्र तटों पर लिखे निर्देशों का पालन आपकी सेहत और इज्जत दोनों के लिए महत्वूपूर्ण है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi