Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हेनान पहुंचा चीनी विमानवाहक पोत, घबराया ताइवान

हमें फॉलो करें हेनान पहुंचा चीनी विमानवाहक पोत, घबराया ताइवान
ताइपे , बुधवार, 28 दिसंबर 2016 (11:26 IST)
ताइपे। ताइवान का कहना है कि चीन के लड़ाकू विमानों से लदा विमानवाहक पोत लिआओनिंग चीन के दक्षिणी द्वीप प्रांत हेनान के नौसैनिक अड्डे पर पहुंच गया है।
 
ताइवान सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह पोत दक्षिण चीन सागर की ओर से हेनान नौसैनिक अड्डे पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि हम इस पोत पर नजर रख रहे है और इसके घटनाक्रमों की निगरानी करते रहेंगे।
 
ताइवान के रक्षा मंत्री फेंग शिन्ह-कुआन ने कहा था कि हमे हमारे दुश्मनों से दिन प्रतिदिन खतरा बढ़ता जा रहा है। हमे अपनी सेना को हमेशा सतर्क रखना होगा। हमे हमारे सैनिकों को प्रशिक्षण देकर और मजबूत बनाना होगा ताकि वे लड़ाई में खुद को बचा सके और दुश्मन का खात्मा कर सके।
 
जापान सरकार के वरिष्ठ प्रवक्ता ने कहा कि चीनी विमानवाहक पोत के प्रशांत महासागर में अभ्यास चीन की बढ़ती सैन्य क्षमता को दिखाता है और जापान इस पर करीबी नजर रखे हुए हैं। हालांकि चीन का कहना है कि उसका पहला विमानवाहक पोत पश्चिम प्रशांत महासागर में नियमित अभ्यास कर रहा है।  (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हैदराबाद में रासायनिक कारखाने में आग, दो मरे