Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विवादित सीमा के पास द. कोरिया का नौसैनिक अभ्यास

हमें फॉलो करें विवादित सीमा के पास द. कोरिया का नौसैनिक अभ्यास
सोल , गुरुवार, 16 जून 2016 (12:09 IST)
सोल। दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के साथ लगने वाली अपनी विवादित समुद्री सीमा के पास नौसैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। सोल का यह कदम प्योंगयांग के साथ चल रहे सैन्य तनाव को और भी अधिक बढ़ा सकता है।
 
दक्षिण कोरिया की नौसेना ने कहा कि पीत सागर में शुरू हुए 3 दिवसीय अभ्यास का उद्देश्य उत्तर कोरियाई पोतों और विमान द्वारा की जाने वाली घुसपैठों की जवाबी कार्रवाई का अभ्यास है। इन अभ्यासों में 10 नौसैन्य पोतों के साथ-साथ पनुब्बीरोधी हेलीकॉप्टरों समेत कुल 10 विमान भी शामिल होंगे।
 
नौसेना के बयान में कहा गया कि यदि दुश्मन पीत सागर में दोबारा भड़काऊ गतिविधियां करता है तो हम भड़काने वाले स्थान को उनकी कब्रों में तब्दील करने के लिए तीव्रता एवं सटीकता के साथ और पर्याप्त तरीके से कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं।
 
दोनों कोरियाई देश नॉर्दर्न लिमिट लाइन नामक समुद्री सीमा के पास खूनी नौसैन्य लड़ाइयां लड़ चुके हैं। ये लड़ाइयां वर्ष 1999, 2002 और 2009 में हुई थीं। उत्तर कोरिया एनएलएल को नहीं मानता। यह सीमा अमेरिकी नेतृत्व वाले संयुक्त राष्ट्र कमांड ने कोरियाई युद्ध (1950-53) के अंत में एकपक्षीय तरीके से बना दी थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत के समर्थन के लिए अमेरिकी कांग्रेस में प्रस्ताव