Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मिस स्पेन रोयो ने जीता मिस वर्ल्ड का खिताब

हमें फॉलो करें मिस स्पेन रोयो ने जीता मिस वर्ल्ड का खिताब
बीजिंग , रविवार, 20 दिसंबर 2015 (19:16 IST)
बीजिंग। मिस स्पेन मिरिया लालागुना रोयो ने इस वर्ष के मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम कर लिया है। मिस वर्ल्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, पिछले वर्ष की विजेता दक्षिण अफ्रीका की रोलेने स्ट्रॉस ने उन्हें मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया।
 
चीन के सान्या में ब्यूटी क्राउन ग्रैंड ट्री होटल में तीन घंटे तक चली मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में मिस रूस सोफिया निकितचुक दूसरे और मिस इंडोनेशिया मारिया हरफंती तीसरे नंबर पर रहीं।
 
रोयो बार्सिलोना की रहने वाली हैं और इस समय न्यूट्रिशन में उद्योग स्थापित करने के उद्देश्य से फॉर्मेसी की पढ़ाई कर रही हैं।
 
रोयो बहुत अच्छा पियानो बजाती हैं लेकिन अपने खाली समय में वह दौड़ना, पढ़ना और सर्दियों में स्कीइंग करना पसंद करती हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi