Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कुल्हाड़ी से हमले के बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति के भाई की मौत

हमें फॉलो करें कुल्हाड़ी से हमले के बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति के भाई की मौत
कोलंबो , शनिवार, 28 मार्च 2015 (15:48 IST)
कोलंबो। श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना के सबसे छोटे भाई की शनिवार को अस्पताल में मौत हो गई। उन पर 2 दिन पहले एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला किया था।
 
पुलिस प्रवक्ता रुवान ज्ञानसेखरा ने कहा क‍ि प्रियंथा सिरिसेना की अस्पताल में शनिवार सुबह मौत हो गई। 40 वर्षीय व्यापारी सिरिसेना पर गुरुवार रात निजी विवाद के कारण उनके गृह नगर पोलोन्नरुवा में हमला किया गया। पोलोन्नरुआ राजधानी कोलंबो से 215 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में है। उन्हें उसी रात विमान से पोलोन्नरुवा से कोलंबो पहुंचाया गया था।
 
सिर में गंभीर चोट आने की वजह से उन्हें सघन निगरानी कक्ष में भर्ती कराया गया था। उनकी मृत्यु उस समय हुई है, जब राष्ट्रपति चीन की राजकीय यात्रा पर हैं। पुलिस ने बताया कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे 8 अप्रैल तक हिरासत में भेज दिया गया है। हमलावर सिरिसेना का दोस्त था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi