Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बुर्का पहना तो होगा 6.5 लाख का जुर्माना

हमें फॉलो करें बुर्का पहना तो होगा 6.5 लाख का जुर्माना
, गुरुवार, 26 नवंबर 2015 (17:40 IST)
स्विट्जरलैंड में स्‍थानीय सरकार ने महिलाओं के बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही सार्वजनिक जगहों पर बुर्का पहनकर दिखाई देने पर महिलाओं पर तकरीबन 6,50,000 रुपयों का जुर्माना भी लगाया जाएगा।
 
एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी खबर के अनुसार, स्‍थानीय सरकार ने साल 2013 में बुर्का पहनने पर जनमत संग्रह कराया था। इस जनमत संग्रह में जनता से बुर्का पहनने पर उनकी राय पूछी गई थी। तीन में से दो व्‍यक्तियों ने सार्वजनिक जगहों पर बुर्का पहनने के खिलाफ वोट दिया है।
 
एक स्‍थानीय नेता के मुताबिक, टिकिनो सरकार ने मुस्लिम महिलाओं के बुर्का पहनने पर प्रतिबंध का समर्थन किया था। उन्‍होंने कहा कि सरकार हमेशा से चाहती थी कि जो मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहनकर सार्वजनिक जगह पर घूमती हैं उन पर बैन लगाया जाए।
 
बुर्का पहनने पर यह प्रतिबंध होटलों, रेस्‍टोरेंट्स, बाजार जैसी सार्वजनिक जगहों पर लगाया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले फ्रांस में भी बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। फ्रांस में मुस्लिम महिलाओं के बुर्का पहनने पर 3500 से लेकर 15000 रुपयों का जुर्माना लगाया गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi