Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सीरिया से 2000 लोगों को सुरक्षित निकाला

हमें फॉलो करें सीरिया से 2000 लोगों को सुरक्षित निकाला
, शनिवार, 3 दिसंबर 2016 (17:04 IST)
दुबई। सीरियाई सरकार तथा विद्रोही गुटों के बीच एक समझौते के तहत ताल उपनगर से 2000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। 
 
स्थानीय मीडिया के अनुसार, कुल मिलाकर 500 विद्रोहियों और उनके परिवारों के 1500 सदस्यों को शुक्रवार को उत्तरी सीरिया के युद्धग्रस्त ताल से बाहर निकाला गया।

सरकार और विद्रोहियों के बीच संघर्ष को समाप्त करने को लेकर हुए समझौते के तहत फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया है।
 
गौरतलब है कि उत्तरी सीरिया में ताल विद्रोहियों का गढ़ माना जाता है। इससे पहले भी विद्रोहियों के एक अन्य गढ़ खान अल शेख से 3000 लोगों को युद्धग्रस्त इलाकों से निकाला गया। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिका की 'मजबूरी' है पाकिस्तान