Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमेरिका में ट्रेन दुर्घटना, सात घायल

हमें फॉलो करें अमेरिका में ट्रेन दुर्घटना, सात घायल
, मंगलवार, 6 अक्टूबर 2015 (09:50 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के वरमोंट में एक एमट्रैक रेलगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से सोमवार को सात लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना पहाड़ों पर हुए भूस्खलन के कारण रेल पटरी पर गिरे मलबे से टकराने से हुई। 
      
अधिकारियों ने बताया कि यह रेलगाड़ी वरमोंट के संत अलबांस से वाशिंगटन के लिए जा रही थी तभी रॉक्सबरी के निकट पहाड़ों से गिरे मलबे से टकरा गई। ट्रेन में 98 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे।     
      
फेडरल रेलरोड प्रशासन ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जिसमें चालक दल के एक सदस्य की हालत गंभीर बनी हुई है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi