Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इंडोनेशिया में कई बाइक्‍स और घरों से टकराया ट्रक, 11 की मौत

हमें फॉलो करें इंडोनेशिया में कई बाइक्‍स और घरों से टकराया ट्रक, 11 की मौत
, सोमवार, 21 मई 2018 (09:13 IST)
ब्रेबेस (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया में चीनी से लदा एक ट्रक कई मोटरसाइकलों और घरों से टकरा गया, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। ट्रक मध्य जावा प्रांत के ब्रेबेस में राजधानी जकार्ता की तरफ जा रहा था तभी इसका ब्रेक फेल हो गया।


स्थानीय आपदा एजेंसी के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि ट्रक मध्य जावा प्रांत के ब्रेबेस में राजधानी जकार्ता की तरफ जा रहा था तभी इसका ब्रेक फेल हो गया। इसने बायीं तरफ मुड़कर रोकने का प्रयास किया लेकिन एक कार, 13 मोटरसाइकल और सात घरों से जा टकराया।

एजेंसी के अधिकारी सारवा पेरमाना ने कहा, अभी तक 11 लोगों की मौत हुई है और 11 अन्य जख्मी हुए हैं। उन्होंने कहा कि जख्मी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुंहतोड़ जवाब के बाद नहीं माना बेशर्म पाकिस्तान, सीमा पर फिर की गोलीबारी