Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मैनाफोर्ट का इस्तीफा, हिलेरी ने साधा ट्रंप पर निशाना

हमें फॉलो करें मैनाफोर्ट का इस्तीफा, हिलेरी ने साधा ट्रंप पर निशाना
वॉशिंगटन , शनिवार, 20 अगस्त 2016 (14:37 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की प्रचार मुहिम के अध्यक्ष पॉल मैनाफोर्ट के इस्तीफे को लेकर अपने प्रतिद्वंद्वी पर निशाना साधते हुए दावा किया है कि यह कदम रूस एवं यूक्रेन में क्रेमलिन समर्थक तत्वों एवं ट्रंप के बीच संबंध की स्पष्ट स्वीकृति है।
 
क्लिंटन कैंपेन के प्रचार अभियान प्रबंधक रॉबी मूक ने शुक्रवार को कहा कि मैनाफोर्ट का इस्तीफा इस बात की स्पष्ट स्वीकृति है कि डोनाल्ड ट्रंप की टीम और रूस एवं यूक्रेन में क्रेमलिन समर्थक तत्वों के बीच व्यथित कर देने वाले संबंध को सही नहीं ठहराया जा सकता। ट्रंप कैंपेन के हाई प्रोफाइल प्रमुख मैनाफोर्ट ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया था।
 
मूक ने कहा कि लेकिन यह कहानी का अंत नहीं है। यह केवल शुरुआत है। आप मैनाफोर्ट से छुटकारा पा सकते हैं लेकिन इससे ट्रंप और पुतिन का अजीब भाईचारा समाप्त नहीं होता। उन्होंने कहा कि ट्रंप को रूस के साथ उनके संबंध और झुकाव के बारे में गंभीर प्रश्नों के उत्तर अब भी देने होंगे। (भाषा) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिंसा के बाद कश्मीर से दूर हुए पर्यटक