Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ट्यूनिशिया हमले में 9 लोग गिरफ्तार

हमें फॉलो करें ट्यूनिशिया हमले में 9 लोग गिरफ्तार
ट्यूनिस , गुरुवार, 19 मार्च 2015 (22:04 IST)
ट्यूनिस। ट्यूनिशिया के राष्ट्रीय बाडरे संग्रहालय पर बुधवार को हुए जघन्य हमले के मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बंदूकधारियों द्वारा किए गए हमले में 23 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे।
राष्ट्रपति के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि गिरफ्तार किए गए पांच लोगों का ताल्लुक सीधे तौर पर इस हमले से है, जबकि चार अन्य को इस हमले में शामिल लोगों की मदद के संदर्भ में पकड़ा गया है।
 
ट्यूनिशिया के स्वास्थ्य मंत्री सैद ऐदी ने उन्होंने कहा कि मृतकों में तीन जापानी नागरिक, एक महिला सहित दो स्पेन के नागरिक, एक कोलंबियाई, एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक, एक ब्रिटिश महिला, दो फ्रांसीसी, एक पोलैंड का नागरिक और एक इतालवी शामिल है।
 
ऐदी ने कहा कि हमले में एक पुलिसकर्मी भी मारा गया। उन्होंने यद्यपि हमले में ट्यूनिशिया के किसी दूसरे व्यक्ति के मारे जाने का उल्लेख नहीं किया जैसा कि कल हमले के बाद अधिकारियों द्वारा किया गया था।
 
इस हमले की किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है, जिसमें सेना की वर्दी में आए बंदूकधारियों ने पर्यटकों के बस से उतरने पर उन पर गोलीबारी शुरू कर दी थी और फिर संग्रहालय के अंदर तक उनका पीछा किया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi