Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमेरिकी ड्रोन हमले, 21 लोगों की मौत

हमें फॉलो करें अमेरिकी ड्रोन हमले, 21 लोगों की मौत
, बुधवार, 28 सितम्बर 2016 (18:54 IST)
जलालाबाद (अफगानिस्तान)। पाकिस्तान की सीमा से सटे अफगानिस्तान के ननगरहार प्रांत में बुधवार को इस्लामिक स्टेट के विरुद्ध संदिग्ध अमेरिकी ड्रोन हमले में 21 लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर आतंकवादी थे।
     
यह जानकारी अफगानिस्तान के अधिकारियों ने दी। हमले में मारे जाने वालों में कुछ नागरिकों के भी शामिल होने की खबर है।
      
हमले में मारे गए 21 लोगों में तीन नागरिक भी शामिल हैं। हमले में 21 व्यक्ति घायल हो गए। यह हमला ननगरहार प्रांत के अचिन जिले में किया गया। घायलों को जलालाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
       
ड्रोन हमले की पुष्टि काबुल में अमेरिकी सैन्य मिशन ने भी की है। हमले का निशाना एक मकान बना जहां हज से लौटे हाजी के समारोह में शामिल होने के बाद लोग सो रहे थे। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुठभेड़ में कमांडर समेत 3 महिला नक्सली ढेर