Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिकी सांसदों ने किया भारत का समर्थन

हमें फॉलो करें अमेरिकी सांसदों ने किया भारत का समर्थन
वॉशिंगटन , शनिवार, 1 अक्टूबर 2016 (11:08 IST)
वॉशिंगटन। शीर्ष अमेरिकी सांसदों ने उड़ी में आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारत के लक्षित हमलों का समर्थन किया है।
 
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक व्हिप सांसद स्टेनी होयर ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा कि भारत के खिलाफ उड़ी हमला भीषण था। इसमें शहीद हुए जवानों के परिजन के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। मैं भारत के आतंकवादरोधी अभियान पर लगातार करीबी नजर रखूंगा। 
 
अमेरिकी सांसद पीट ओल्सन ने एक ट्वीट में लिखा कि हमारी सहानुभूति और समर्थन भारत के साथ है, क्योंकि उन्होंने उड़ी में जो आतंकवादी हमला झेला है, वे उसका सामना करने के लिए काम रहे हैं।
 
एरिजोना के सीनेटर जेफ फ्लेक ने कहा कि कश्मीर स्थित भारतीय सेना के बेस पर पिछले सप्ताह के आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति संवेदनाएं। आतंकवाद से लड़ने में हम भारत के साथ हैं। (भाषा)
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दहशत के माहौल में हजारों का पलायन, लाखों ने बोरिया बिस्तर बांधा