Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चीनी कंपनियों पर लगेगा अमेरिकी प्रतिबंध!

हमें फॉलो करें चीनी कंपनियों पर लगेगा अमेरिकी प्रतिबंध!
वाशिंगटन , शुक्रवार, 4 सितम्बर 2015 (08:07 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका, चीन की उन कंपनियों पर अगले सप्ताह प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है जिन्हें चीन के हैकरों द्वारा अमेरिका की व्यापारिक गोपनीय जानकारियों की साइबर चोरी से फायदा हुआ है।
 
एक अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट में तीन अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा है कि चीनी कंपनियों पर अगले सप्ताह प्रतिबंध लगाने की संभावना है। इसमें बताया गया है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के अमेरिकी दौरे से पहले यह प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
 
उल्लेखनीय है कि अमेरिका अपनी सरकारी एजेंसियों और 42 करोड़ वर्तमान एवं पूर्व सरकारी कर्मचारियों से संबंधित गोपनीय जानकारियों को चुराने का आरोप चीन के हैकरों पर लगाता रहा है। हालांकि चीन ने इस तरह के आरोपों का हमेशा खंडन किया है। (वार्ता)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi