Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

खेल रहा था वीडियो गेम, कैरेक्टर के साथ चली गई जान...

हमें फॉलो करें खेल रहा था वीडियो गेम, कैरेक्टर के साथ चली गई जान...
, शुक्रवार, 4 सितम्बर 2015 (12:25 IST)
उचेले-रूस। यह दिल दहला देने वाली घटना बताती है कि किशोरों पर सोशल मीडिया और वीडियो गेम पर कितना असर होता है। 30 अगस्त को हुई यह हृदयविदारक घटना दक्षिण रूस के बाशकोर्टोस्टन के उचेले शहर की है। 
खबरों के मुताबिक 17 साल के एक किशोर का दुर्घटना में पैर टूट गया था। वह घर इलाज के दौरान वह बोर होने से बचने के लिए वीडियोगेम खेलने लगा। रूस्तम नाम के इस किशोर ने 'डिफेंस ऑफ एंशिएंट्स' नाम के गेम को खेल रहा था। 
 
उसे वीडियोगेम का ऐसा चस्का लगा कि वह 22 दिन तक लगातार गेम खेलता रहा। पिछले डेढ़ साल में 2000 घंटे खेला था। वह किशोर गेम के दौरान केवल खाने और नींद के लिए ब्रेक लेता था। गेम में जो कैरेक्टर था जब उसकी मौत हुई तो किशोर की भी मौत हो गई।  
 
डॉक्टरों के मुताबिक उसकी मौत संभवतः थ्रोम्बोसिस नाम की बीमारी से हुई जो लंबी उड़ान के दौरान एक जगह लगातार बैठे रहने से होती है। पुलिस प्रवक्ता स्वेतलाना एब्रामोवा ने कहा कि 8 अगस्त के बाद से वह लगातार वीडियोगेम खेल रहा था। (एजेंसियां)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi