Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इस तरह चमगादड़ को निगल गया अजगर (वीडियो)

हमें फॉलो करें इस तरह चमगादड़ को निगल गया अजगर (वीडियो)
, शनिवार, 4 जुलाई 2015 (14:00 IST)
नूसा, क्वींसलैंड। सनशाइन बीच, क्वींसलैंड के एक दम्पति ने आश्चर्यजनक नजारा देखा और इन तस्वीरों को कैमरे में कैद कर लिया। सनशाइन बीच डेली में प्रकाशित समाचार के अनुसार मिली स्टोवरिंग और उनके साथी शेन टुअर ने देखा कि उनके घर के पिछवाडे एक पेड़ पर रेंग रहा अजगर एक बड़े से चमगादड़ को मुंह में दबाए है। मिली का कहना है कि अजगर के चौड़े हो गए मुंह से चमगादड़ के पंखों को देखा जा सकता था।   
डेलीमेल ऑस्ट्रेलिया के लिए बेलिंडा ग्रांट गियरी लिखती हैं कि इस विशालकाय अजगर को टहनियों में खुद को लपेटकर चमगादड़ को निगलने में करीब आधा घंटे का समय लगा। सनशाइन कोस्ट डेली को मिली ने बताया कि हम पेड़ से लटक रहे अजगर से मात्र 20 सेंटीमीटर की दूरी से तस्वीरें ले रहे थे, लेकिन सांप को इसका कोई असर नहीं हुआ। बहुत बड़े आकार के चमगादड़ को निगलने में अजगर को काफी मुश्किल हुई लेकिन उसे निगलकर ही दम लिया। 
 
तीस मिनट तक अजगर पेड़ से लटककर चमगादड़ को अपना शिकार बनाता रहा। तीन मीटर लम्बे अजगर के मुंह में चमगादड़ जा चुका था और उसके बड़े से पर बाहर की ओर निकले हुए थे। इन तस्वीरों को खींचने वाले फोटोग्राफर ने बताया कि अजगर को चमगादड़ को निकलने में काफी तकलीफ हुई। 
 
अजगर को चमगादड़ को पूरा निगलने में इसके लिए काफी मेहनत लगी क्योंकि उसे यह सब पेड़ के तने से लटकते हुए करना था। इस घटना की खास बात यही है कि अजगर ने चमगादड़ का शिकार पेड़ से लटकते हुए किया और इसी चीज ने इस घटना को खास बनाया। मिली कहती हैं कि जब वे घर के अंदर थीं तो उनका डॉगी लिली उनके पास भौंकते हुए पहुंचा और उसने उनका पेड़ से लटके हुए अजगर की तरह ध्यान आकर्षित किया था। 
वीडियो देखें अगले पेज पर देखें वीडियो... 
 

 
 
(Photo and video courtesy : youtube)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi