Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रस्सी में फंसी राइट व्हेल ने दिया नवजात को जन्म!

हमें फॉलो करें रस्सी में फंसी राइट व्हेल ने दिया नवजात को जन्म!
, मंगलवार, 7 दिसंबर 2021 (11:18 IST)
सेवन्नाह। वैज्ञानिकों ने एक लुप्तप्राय राइट व्हेल को एक नवजात व्हेल के साथ तैरते देखा। इससे दक्षिणपूर्वी अमेरिका के अटलांटिक समुद्र क्षेत्र में इस प्रजाति की व्हेल पाए जाने की पुष्टि होती है। यह व्हेल मार्च में मछली पकड़ने की एक रस्सी में फंस गई थी और उसे मुंह में दबाकर ही तैर रही थी। ऐसा अनुमान है कि उसने रस्सी में फंसे होने के दौरान नवजात राइट व्हेल को जन्म दिया।
 
‘जॉर्जिया डिपार्टमेंट ऑफ नेचुरल रिसोर्सेज’ के एक वन्यजीव विज्ञानी क्ले जॉर्ज ने बताया कि नवजात राइट व्हेल को उसकी मां के साथ गुरुवार को हवाई सर्वेक्षण दल ने जॉर्जिया के पास कंबरलैंड द्वीप पर देखा था। नवजात व्हेल स्वस्थ प्रतीत होती है।
 
उत्तरी अटलांटिक में राइट व्हेल तेजी से विलुप्त हो रही हैं। वयस्क मादाएं जन्म देने के लिए हर साल सर्दियों में जॉर्जिया और फ्लोरिडा से गर्म पानी में प्रवास करती हैं। अब इनकी संख्या 350 से भी कम हैं। 
 
जॉर्ज ने बताया कि उन्हें अभी तक केवल जनवरी 2011 की एक अन्य पुष्ट रिपोर्ट के बारे में जानकारी है, जिसमें एक नवजात के साथ एक मछली पकड़ने की रस्सी में उलझी हुई राइट व्हेल देखे जाने की बात कही गई थी, जिसने अंततः खुद को उससे मुक्त करा लिया था।
 
पिछले सप्ताह नजर आई मादा राइट व्हेल के सिर पर कुछ चिह्नों को देखा गया। वह व्हेल कम से कम मार्च से मछली पकड़ने की रस्सी को खींच रही है। इसके पहली बार मैसाचुसेट्स के तट से दूर केप कॉड बे में रस्सी में उलझने की सूचना मिली थी। व्हेल के दक्षिण की ओर जाने से पहले वन्यजीव विशेषज्ञ रस्सी को छोटा करने में कामयाब रहे, लेकिन वे उसे मुक्त नहीं कर पाए।
 
जॉर्ज ने कहा कि रस्सी में फंसे होने के कारण ही वह नवजात राइट व्हेल का ध्यान नहीं रख पा रही थी और शायद इसी वजह से उसके मुंह पर चोट के निशान हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

देश में कोविड-19 के 6822 नए मामले, 558 दिन में मिले सबसे कम संक्रमित