Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

व्हाइट हाउस में लगातार दूसरे दिन भी घुसपैठ

हमें फॉलो करें व्हाइट हाउस में लगातार दूसरे दिन भी घुसपैठ
वाशिंगटन , रविवार, 21 सितम्बर 2014 (09:48 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति भवन में गत शुक्रवार को हुई घुसपैठ के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था के बाद शनिवार को फिर एक व्यक्ति ने व्हाइट हाउस में घुसपैठ करने की कोशिश की।
 
खुफिया विभाग के प्रवक्ता एड दोनोवन ने बताया कि शनिवार को एक व्यक्ति पहले पैदल व्हाइट के गेट पर आया लेकिन जब उसे वापस लौटा दिया गया तो वह अपनी गाडी में बैठकर दोबारा व्हाइट हाउस के गेट पर आया। उसने फिर वापस लौटने से इनकार कर दिया तब उसे तत्काल गिरफतार कर लिया गया।
 
इसे पहले शुक्रवार को टेक्सास प्रांत के एक 42 वर्षीय व्यक्ति उमर जे गोंजालेज व्हाइट हाउस की बाड को लांघकर इस भवन के इक्जीक्यूटिव मैंशन के फाटक की ओर बढ़ रहा था। इस घटना के बाद खुफिया विभाग की निदेशक जूलिया पीयरसन ने व्हाइट हाउस की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक बढ़ाने का आदेश दिया था।
 
एबीसी टीवी चैनल के अनुसार उमर ने दावा किया है कि वह इराक सैन्य अभियान में शामिल था। उसके पास से एक चाकू बरामद किया गया है। हथियार लेकर घुसपैठ करने के मामले में उसे 10 साल की सजा मिल सकती है। 
 
इन दोनों घटनाओं के वक्त अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा व्हाइट हाउस में नहीं थे। वह अपने परिवार के साथ कैम्प डेविड में छुट्टियां मना रहे हैं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi