Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चार फीट का गुब्बारा निगल गई महिला और...

हमें फॉलो करें चार फीट का गुब्बारा निगल गई महिला और...
, मंगलवार, 4 अगस्त 2015 (14:13 IST)
आपने अपनी जिंदगी में यूं तो कई कारनामें देखें होंगे, लेकिन अमेरिका में एक महिला के द्वारा किया गया एक कारनामा ऐसा है जिसे देखकर आप रोमांचित हो उठेंगे।
नॉर्थ अमेरिका में एक महिला ने पार्टी में अपने रोमांचित कारनामें को दिखाकर पार्टी में उपस्थित सभी लोगों को खूब रोमांचित किया। इस महिला ने एक लंबे पर्पल रंग के गुब्बारे को पंप की सहायता से खूब लंबा फुला दिया।
 
यह गुब्बारा फूल कर 3 से 4 फीट का हो गया था। बाद में इस महिला ने इस इतने लंबे गुब्बारे को अपने मुंह में डाला और निगल गई। महिला के द्वारा इतने लंबे गुब्बारे को एक साथ निगलते देखकर लोग हैरान थे और बड़े गौर से महिला के द्वारा किया जा रहा यह अद्भुत कारनामा देख रहे थे।
 
इसी बीच महिला ने एक आलपिन की सहायता से उस गुब्बारे को फोड़ दिया और हवा निकल जाने की वजह से गुब्बारा उसके पेट में ही फट गया और बाद में उसने अपने पेट के भीतर से फटे हुए गुब्बारे को बाहर निकाला। और सब लोगों को सलाम किया। महिला के इस कारनामें का एक वीडियो भा जारी हुआ है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।(Photo courtesy : Social media)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi