Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हरभजन की बल्लेबाजी ने गेंदबाजों के छुड़ाए पसीने

हमें फॉलो करें हरभजन की बल्लेबाजी ने गेंदबाजों के छुड़ाए पसीने
, सोमवार, 13 अप्रैल 2015 (11:54 IST)
हरभजन सिंह यूं तो अपनी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन वे बल्लेबाजी भी बढ़िया करते हैं। रविवार को मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले गए मुकाबले में हरभजन सिंह के आतिशी तेवर देखने को मिले।

हरभजन सिंह ने आनन-फानन में मात्र 24 गेंदों में 64 रन ठोंक डाले। साथ ही उन्होंने 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। किंग्स इलेवन पंजाब के द्वारा दिए गए 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस टीम 13.4 ओवर में 59 के स्कोर पर 6 विकेट गंवा चुकी थी।

लेकिन, हरभजन सिंह की कमाल की बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस की टीम ने आखिरी 6 ओवर में 99 रन जोड़ डाले और एक समय करारी शिकस्त की ओर बढ़ती दिख रही अपनी टीम की उम्मीदों को कायम रखा। हालांकि हरभजन का यह प्रयास नाकाफी रहा और मुंबई इंडियंस को 18 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी। 
 
आईपीएल इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ जब आखिरी 6 ओवर में किसी टीम ने 99 रन जोड़ डाले। इतना ही नहीं मुंबई इंडियंस की ओर से हरभजन सिंह ने 19 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और वे अपनी टीम की ओर से ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बन गए।

इससे पहले मुंबई इंडियंस की ओर कीरोन पोलार्ड ने 20 गेंद में अर्धशतक जड़ा था।  हरभजन सिंह पारी के आखिरी ओवर में आउट हुए।     

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi