Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पंजाब को बेस प्राइस में मिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय का नंबर 1 खिलाड़ी डेविड मलान, दिल्ली ने भी स्मिथ को खरीदा 2.20 करोड़ में

हमें फॉलो करें पंजाब को बेस प्राइस में मिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय का नंबर 1 खिलाड़ी डेविड मलान, दिल्ली ने भी स्मिथ को खरीदा 2.20 करोड़ में
, गुरुवार, 18 फ़रवरी 2021 (19:08 IST)
आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिग में करीब 6 महीने से नंबर 1 पर काबिज डेविड मलान को लग रहा था उनके लिए आईपीएल नीलामी के दौरान फ्रैंचाइजी बिडिंग वॉर छेड़ देंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्हें अपने बेस प्राइस पर ही पंजाब ने खरीद लिया। वहीं स्टीव स्मिथ जैसा बड़ा नाम भी बहुत सस्ते में दिल्ली के हाथों बिका।  
 
नीलामी में आश्चर्यजनक रूप से विश्व के नंबर एक टी-20 बल्लेबाज इंग्लैंड के डेविड मलान और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ को ज्यादा कीमत नहीं मिली। स्मिथ का आधार मूल्य दो करोड़ रुपए था, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 2.2 करोड़ में खरीदा। मलान को पंजाब किंग्स ने उनके 1.5 करोड़ रुपए के आधार मूल्य पर ही खरीद लिया।
 
राजस्थान ने बंगलादेश के मुस्ताफिजुर रहमान को एक करोड़ और चेतन सकारिया को 1.20 करोड़ रुपए में खरीदा। मुंबई इंडियंस ने भारतीय लेग स्पिनर पीयूष चावला को 2.40 करोड़, नाथन कोल्टर नाइल को पांच करोड़ और एडम मिल्ने को 3.20 करोड़ में खरीदा। दिल्ली टीम ने भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव को एक करोड़ में खरीदा।
 
कोलकाता ने बंगलादेश के आलराउंडर शाकिब अल हसन को 3.20 करोड़ में खरीदा, हालांकि शाकिब 19 मई के बाद से आईपीएल के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने नीलामी से पहले ही फ्रेंचाइजी टीमों को स्पष्ट कर दिया था कि बंगलादेश के खिलाड़ी 19 मई के बाद से आईपीएल के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।
 
भारत के टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को आखिर आईपीएल में कीमत मिल ही गई। पुजारा 2014 में पंजाब की तरफ से खेलने के बाद अब आईपीएल में लौटेंगे। चेन्नई ने उन्हें उनके 50 लाख रुपए के आधार मूल्य पर ही खरीद लिया।(वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IPL नीलामी में अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बने क्रिस मोरिस, 16.25 करोड़ में राजस्थान ने खरीदा