Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कैच लेने के बाद रियान पराग का सेल्फी सेलीब्रेशन हुआ वायरल (वीडियो)

हमें फॉलो करें कैच लेने के बाद रियान पराग का सेल्फी सेलीब्रेशन हुआ वायरल (वीडियो)
, शनिवार, 24 अप्रैल 2021 (21:45 IST)
राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर रियान पराग गेंद और बल्ले से राजस्थान के लिए भले ही उतना कमाल ना दिखा पा रहे हों लेकिन फील्डिंग में वह पूरा योगदान दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि हवा में गेंद जब उछलती है तो उनके पास ही जाकर रुकती है। 
 
चेन्नई सुपर किंग्स से हुए मैच में रियान पराग ने तीन कैच पकड़े थे। आज कोलकाता से हुए मैच में भी पराग ने 2 कैच पकड़े। पहले उन्होंने मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर राहुल त्रिपाठी का कैच पकड़ा और फिर अंत में क्रिस मॉरिस की गेंद पर पैट कमिंस का कैच पकड़ा। 
 
यह कैच पकड़ने के बाद रियान पराग ने पास खड़े राहुल तेवतिया के साथ सेल्फी सेलीब्रेशन किया। राहुल तेवतिया मोबाइल पकड़ने की एक्टिंग करने लगे और पराग फोटो खिंचाने के लिए पोस देने लगे। यह लम्हा सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ और ट्विटर हैंडल्स ने इस पर अपनी राय रखी।
रियान पराग पहले भी इस टूर्नामेंट में मशहूर हो चुके हैं। दिल्ली के मैच में एक खिलाड़ी को रन आउट करने के बाद उन्होंने बीहू नृत्य दिखाया था। 
इसके बाद चेन्नई और पंजाब से हुए मैच में उन्होंने एक अलग प्रकार के गेंदबाजी एक्शन के दर्शन भी दिए। यह गेंदबाजी एक्शन श्रीलंका के लसिथ मलिंगा और भारतीय स्पिनर केदार जाधव का मिला जुला एक्शन रहा। हालांकि चेन्नई के खिलाफ इस एक्शन से कुछ खास फर्क नहीं पड़ा और उनके इस ओवर में 16 रन गए।
रियान पराग ने पंजाब किंग्स से हुए पहले मैच में एक छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारी खेली थी लेकिन उसके बाद से उनका बल्ला शांत है। राजस्थान की टीम जल्द चाहेगी कि वह जल्द अपने रंग में आए। इस सीजन के कुल 5 मैचों में पराग 55 रन और 1 विकेट चटका चुके हैं (वेबदुनिया डेस्क)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IPL 2021: राजस्थान के क्रिस मॉरिस ने तोड़ी कोलकाता की कमर, झटके 4 विकेट