Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कप्तान रोहित के जन्मदिन पर मुंबई के इन खिलाड़ियों ने दिया जीत का तोहफा

हमें फॉलो करें कप्तान रोहित के जन्मदिन पर मुंबई के इन खिलाड़ियों ने दिया जीत का तोहफा
, रविवार, 1 मई 2022 (00:14 IST)
मुंबई:सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की संयमित पारियों के दम पर मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हराकर शनिवार को इस आईपीएल सत्र में अपना खाता खोला और कप्तान रोहित शर्मा को जन्मदिन पर मनचाहा तोहफा भी दिया।

जीत के लिये 159 रन का लक्ष्य मुंबई ने 19.2 ओवर में हासिल कर लिया। मुंबई को आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर डेनियल सैम्स ने छक्का जड़कर जीत दिलाई।सूर्य ने 39 गेंद में 51 और तिलक ने 30 गेंद में 35 रन बनाये। दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 81 रन जोड़े।

लगातार आठ हार के बाद मुंबई को यह जीत मिली है हालांकि इससे कुछ बदलने वाला नहीं है लेकिन हार दर हार से मिले जख्मों पर मरहम जरूर लगेगा । मुंबई प्लेआफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है लेकिन इससे पांच बार की चैम्पियन टीम के खिलाड़ियों और प्रशंसकों के चेहरों पर मुस्कान जरूर लौटी है।

कार्तिकेय का ड्रीम डेब्यू

कार्तिकेय ने चार ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिया। उन्होंने रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को अपने पहले आईपीएल मैच के पहले ही ओवर में पवेलियन भेजा जो शौकीन को दो छक्के जड़ चुके थे। कार्तिकेय ने 24 गेंदों में सिर्फ एक चौका दिया जो उनकी काफी प्रभावित करने वाला प्रदर्शन है।
webdunia

सूर्यकुमार और तिलक वर्मा की साझेदारी ने रखी जीत की नींव

मुंबई की शुरूआत खराब रही और रविचंद्रन अश्विन को स्लॉग स्वीप खेलने के प्रयास में रोहित स्क्वेयर लेग पर डेरिल मिशेल को कैच दे बैठे। वहीं 15 करोड़ 25 लाख रूपये में बिके ईशान किशन का खराब फॉर्म जारी रहा जो 18 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हुए ।

इसके बाद सूर्य और तिलक ने मोर्चा संभाला। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के बीच 81 रनों की साझेदारी ने मुंबई का काम आसान कर दिया। सूर्यकुमार यादव ने 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 39 गेंदो में 51 रन बनाए। वहीं तिलक वर्मा ने 30 गेंदो में 1 चौके और 2 छक्के के साथ 35 रन बनाए।मुंबई ने पहले दस ओवर में 75 और बाद के दस ओवर में 82 रन बनाये।

राजस्थान के यह खिलाड़ी रहे फ्लॉप

राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन का फॉर्म अब टीम के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। आज उनकी स्ट्राइक रेट तो अच्छी थी लेकिन वह सिर्प 2 छक्के की मदद से 16 रन बना पाए।
webdunia

टीम में शामिल किए गए डैरिल मिचेल का प्रयोग विफल रहा। बल्लेबाजी में वह 20 गेंद खेलकर 1 चौके की मदद से 17 रन बना पाए। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने सिर्फ 1 ओवर में 20 रन लुटा दिए।

इसके अलावा अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने वाले शिमरन हेटमायर एक बार भी गेंद को सीमा रेखा तक नहीं पहुंचा पाए। उन्होंने 14 गेंदो में सिर्फ 6 रन बनाए। अगर वह अपने नैसर्गिक अंदाज से बल्लेबाजी करते तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था।

मुंबई इंडियंस:- 3/5
राजस्थान रॉयल्स:- 2/5

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

34 दिनों बाद मुंबई को मिला जीत का स्वाद, राजस्थान को हराया 5 विकेटों से