Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एलसीडी स्क्रीन का शानदार अंदाज

हमें फॉलो करें एलसीडी स्क्रीन का शानदार अंदाज
, रविवार, 24 जून 2007 (14:19 IST)
1920-1080 रिजॉल्युशन वाली सोनी की फुल हाई डेफिनेशन एलसीडी टीवी अपने आप में काफी बेहतरीन पेशकश है। सोनी के अनोखे लाइव कलर क्रिएशन की सुविधा वाली इस टीवी में एलसीडी बैकलाइट तकनीकी के द्वारा कलर घटाने-बढ़ाने की भी अत्याधुनिक तकनीक शामिल है।

ब्राविला इंजन द्वारा चालित यह टीवी पूर्णतया डिजिटल तकनीक से बनी हुई है। इस स्क्रीन की क्लैरिटी और शार्पनेस इसकी सबसे बड़ी विशेषता है।

दरअसल, इसकी एलसीडी स्क्रीन पर दिखने वाले रंगों का संयोजन बिलकुल प्राकृतिक प्रतीत होता है।

178 डिग्री के एंगल पर आधारित इस स्क्रीन में चित्रों को घर के किसी भी कोने से देखा जा सकता है। साथ ही इसमें पीसी कनेक्टिविटी की सुविधा भी उपलब्ध है।

तो अगर एलसीडी स्क्रीन वाली टीवी को घर में लाने का इरादा बना ही लिया है, तो सोनी की इस शानदार पेशकश पर एक नजर जरूर डालें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi