Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

डिजिटल दुनिया में छाया भारत

हमें फॉलो करें डिजिटल दुनिया में छाया भारत
FILE
वॉशिंगटन। देश में इंटरनेट का दायरा बढ़ने के साथ ही दुनिया के डिजिटल भविष्य को आकार देने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका होने जा रही है।

फायरफॉक्स वेब ब्राउजर के निर्माता मोजिला फाउंडेशन के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यह बात कही। मोजिला फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक मार्क सरमन ने हाल में एक साक्षात्कार में कहा कि भारत एक बड़ी ताकत होगा, न केवल लोगों के ऑनलाइन आने पर, बल्कि भविष्य के डिजिटल को आकार देने में भी।

उन्होंने कहा कि वेब के फैलाव के साथ भारत व भारत के प्रतिभाशाली कोड डेवलपर्स वैश्विक डिजिटल साक्षारता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सरमन ने कहा कि अगले एक दशक में 5 से 6 अरब लोगों की वेब तक पहुंच की उम्मीद है। ऐसे में यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि सभी समझें कि वेब कैसे काम करता है। वेब साक्षरता महत्वपूर्ण है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi