Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फेसबुक पर बग रिपोर्ट करने में भारत आगे

हमें फॉलो करें फेसबुक पर बग रिपोर्ट करने में भारत आगे
नई दिल्ली , शुक्रवार, 4 अप्रैल 2014 (18:01 IST)
FILE
नई दिल्ली। फेसबुक के बग बाउंटी कार्यक्रम के तहत पिछले साल बग रिपोर्ट करने वालों में भारत पहले नंबर पर रहा। देश में फेसबुक के करीब 9.3 करोड़ उपयोगकर्ता हैं।

कैलीफोर्निया स्थित मुख्यालय वाली कंपनी फेसबुक ने बताया कि 2013 के दौरान उसे कुल 14,763 प्रविष्ठियां मिलीं, जिनमें से 687 बग वैध व पुरस्कार योग्य पाए गए।

बग किसी सॉफ्टवेयर या हॉर्डवेयर में कमी या दिक्कत है जिससे कोई प्रोग्राम खराब हो जाता है। यह आमतौर पर सॉफ्टवेयर में द्वंद्व के कारण होता है।

उल्लेखनीय है कि दुनियाभर में फेसबुक के 1.2 अरब उपयोगकर्ता हैं। कंपनी ने पिछले साल बग रिपोर्ट पता करने के लिए शोध कार्य में 15 लाख डॉलर खर्च किए हैं।

फेसबुक की रपट के मुताबिक सबसे ज्यादा 136 बग भारत से रपट किए गए, जिसके लिए उन्हें करीब 1,353 डॉलर का पुरस्कार दिया गया। अमेरिका ने पिछले साल कुल 92 बग रिपोर्ट किए, जिसके एवज में उन्हें 2,272 डॉलर का ईनाम दिया गया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi