Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

खुशखबर! अब व्हाट्सएप पर करों शिकायत

हमें फॉलो करें खुशखबर! अब व्हाट्सएप पर करों शिकायत
मुंबई , शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2016 (15:03 IST)
मुंबई। उपभोक्ता जिनसे दुकानदार या होटल में एमआरपी से अधिक मूल्य वसूला जाता है, वह अब व्हाट्सएप  पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं या बाट और माप विभाग को भी उचित कार्रवाई के लिए फोन कर सकते हैं।
 
ठाणे जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम के हाल ही में सुनाए गए फैसले के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। ठाणे के समीप स्थित एक होटल को पानी की ब्रांड वाली 3 बोतलों पर एमआरपी से 10 गुना अधिक मूल्य वसूलने के मामले में उपभोक्ता को मुआवजा अदा करने का फैसला सुनाया गया था।
 
राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लोग 9869691666 पर अपनी शिकायत व्हाट्सएप  कर सकते हैं या 022-22886666 पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
 
उन्होंने कहा कि शिकायतों पर नजर रखने और उन पर उचित कार्रवाई के लिए बाट और माप विभाग में एक विशेष सेल का गठन किया गया है। 
 
अधिकारी ने बताया कि दुकानदारों, भोजनालयों और खाद्य वस्तुओं की बिक्री करने वाले विभिन्न प्रतिष्ठानों के लिए यह अनिवार्य किया गया है कि वे सार्वजनिक जानकारी के लिए इन नंबरों को प्रदर्शित करें। सरकार इस नंबर सेवा को 24 घंटे उपलब्ध करवाने पर भी विचार कर रही है। मौजूदा समय में कानून के तहत दुकानदारों के एमआरपी से अधिक मूल्य वसूलने पर जुर्माना लगाने का प्रावधान है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi