Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अब फेसबुक बोलेगा सही नाम

हमें फॉलो करें अब फेसबुक बोलेगा सही नाम
, मंगलवार, 21 अप्रैल 2015 (11:23 IST)
कई बार फेसबुक पर आपके कई ऐसे दोस्त होते हैं जिनके नाम का उच्चारण बड़ा कठिन होता है, लेकिन अब फेसबुक यूजर्स को इस परेशानी से छुटकारा दिलाने वाला है। इसके लिए फेसबुक ने एक नया फीचर जारी किया है। इससे यूजर अपने नाम का उच्चारण भी प्रोफाइल पर अपडेट कर सकते हैं।

फिलहाल यह फीचर कुछ लोगों के पास ही मौजूद है लेकिन जल्द ही इसे सभी लोगों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। 

कंपनी पूछेगी स ही नाम : फेसबुक प्रोफाइल पर नाम का उच्चारण ‘अबाउट मी’ में दिखाई देगा। इसके लिए कंपनी खुद यूजर से पूछेगी कि नाम का सही उच्चारण क्या है।
 
इसके लिए फेसबुक की तरफ से आपके नाम के उच्चारण के सुझाव दिए जाएंगे। अगर इन सुझाव में भी यूजर के नाम के सही उच्चारण नहीं है तो खुद सही उच्चारण बता सकते हैं। इसके आगे ऑडियो का विकल्प भी दिया जाएगा। यहां क्लिक करते ही नाम का सही उच्चारण सुनाई देगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi