Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नेपाल में पीड़ितों को ढूंढेगा 'पर्सन फाइंडर'

हमें फॉलो करें नेपाल में पीड़ितों को ढूंढेगा 'पर्सन फाइंडर'
, गुरुवार, 30 अप्रैल 2015 (11:26 IST)
गूगल और फेसबुक ने पर्सन फाइंडर नाम से एक नई सर्विस लांच की है। भूकम्प ने नेपाल और भारत समेत कई पड़ोसी देशों में तबाही मचाई है। इसका सबसे ज्यादा असर नेपाल और भारत में देखने को मिला है।

भूकम्प के इस भीषण हादसे से नेपाल में जहां कई हजार से ज्यादा लोगों की जानें गईं हैं, वहीं भारत में 72 लोग मारे गए हैं। इसके बाद कई लोग अपनों की तलाश में लगे हुए हैं। इसी के चलते गुम हुए लोगों को खोजने के लिए गूगल और फेसबुक ने पर्सन फाइंडर नाम से एक नई सर्विस लॉन्च की है।
यहां मिलेगी अधिक जानकारी...
जानकारी ले और दे सकते हैं-

गूगल पर्सन फाइंडर सर्विस के तहत भूकंप के बाद गुम हुए लोगों की जानकारी डालने के साथ-साथ जानकारी ले भी सकते हैं।

गूगल पर्सन फाइंडर सर्विस का इस तरह से इस्तेमाल करें।

Google Person Finder सर्विस के पेज पर जाएं ओर सूचना सर्च अथवा शेयर करने के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें-


यदि आप भूकंप के बाद से गुमशुदा व्यक्ति के बारे में जानकारी चाहिए तो हरे रंग के बॉक्स में नाम लिखें और सर्च बटन पर क्लिक करें। ऐसा करते हुए उस नाम वाले व्यक्तियों के डेटाबेस की लिस्ट आपके सामने आ जाएगी।

यदि आपके पास किसी पीड़ित व्यक्ति के बारे कोई सूचना है तो दाईं तरफ दिए गए नीले बॉक्स में उसकी डिटेल डालें। इस जानकारी को देखकर कोई भी अपनों को आसानी खोज पाएगा।

हालांकि गूगल की इस सर्विस द्वारा उपलब्ध कराया गया डेटा कितना सटीक है यह यूजर निर्भर करता है। जैसी जानकारियां इस पर डाली जाएंगी वैसी ही जानकारियां सर्च करने वाले लोगों तक पहुंचेगी।

फेसबुक ने भी भूकंप में गुमशुदा हुए लोगों की जानकारी लेने और देने संबंधी सर्विस शुरू की है। फेसबुक ने इस सर्विस को सेफ नोटिफिकेशन नाम से शुरू किया है। इसमें फ्रेंड्स लिस्ट के दोस्तों को सेफ मार्क करने पर सूचना लिस्ट में शामिल सभी फेसबुक फ्रेंड्स तक पहुंच जाएगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi