Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अब नहीं आएगी आपकी शरीर से दुर्गंध

हमें फॉलो करें अब नहीं आएगी आपकी शरीर से दुर्गंध
आप भी अगर शरीर की दुर्गंध के कारण परेशान हैं तो यह खबर आपके लिए है। गूगल ऐसा डिवाइस डेवलप कर रहा है जिसके प्रयोग से शरीर की दुर्गंध को हटाया जा सके। इस गैजेट का नाम 'फ्रेग्रेंस एमिशन डिवाइस' रखा गया है।

इस गैजेट की मदद से शरीर को फ्रेश रखने के लिए खुशबू छोड़ी जाएगी। इस गैजेट में सेंसर लगे होंगे, जिनके निर्देशों पर काम करके डिवाइस यूजर की फिजिकल एक्टिविटी के आधार पर खुशबू रिलीज करेगी।  गूगल इस कॉंसेप्ट को पेटेंट करवाने की प्रक्रिया में हैं।

इस डिवाइस में लगे सेंसर्स, मौसम, तापमान, आर्द्रता और शरीर से निकलने वाले पसीने के आधार पर खुशबू फैलाएंगे। इसे कपड़ों के अंदर पहना जाएगा तथा यह दुर्गंध के स्‍तर को नियंत्रित रखने के लिए फ्रेंगरेंस रिलीज करेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi