Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गूगल ने लिया भारतीय भाषाओं पर यह खास निर्णय

हमें फॉलो करें गूगल ने लिया भारतीय भाषाओं पर यह खास निर्णय
नई दिल्ली , मंगलवार, 25 अप्रैल 2017 (18:36 IST)
नई दिल्ली। गूगल ने गुजराती, पंजाबी, मलयालम और कन्नड़ सहित नौ और भारतीय भाषाओं के लिए समर्थन उपलब्ध कराया है। इससे अधिक लोग अपनी पसंद की भाषा में इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे।
 
‘न्यूरल मशीन ट्रांसलेशन’ पर आधारित यह प्रणाली अंग्रेजी और नौ व्यापक रूप से इस्तेमाल होने वाली भारतीय भाषाओं- हिन्दी, बांग्ला, मराठी, तमिल, तेलुगू, गुजराती, पंजाबी, मलयालम और कन्नड़ में अनुवाद कर पाएगी।
 
नई प्रौद्योगिकी पूरे वाक्य का अनुवाद करेगी, टुकड़ों में नहीं, जिससे बेहतर अनुवाद उपलब्ध हो सकेगा। यह नई अनुवाद क्षमता गूगल सर्च और मैप के लिए मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों पर उपलब्ध होगी। गूगल के उपाध्यक्ष भारत एवं दक्षिण पूर्व एशिया राजन आनंदन ने कहा कि भारत में 23.4 करोड़ भारतीय भाषा के प्रयोगकर्ता हैं, जो ऑनलाइन हैं, जबकि अंग्रेजी वेब के प्रयोगकर्ताओं की संख्या 17.5 करोड़ है। अगले चार साल में 30 करोड़ और भारतीय भाषाओं के प्रयोगकर्ताओं के ऑनलाइन आने की उम्मीद है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

21 करोड़ का सुल्तान, हर दिन चाहिए शराब का नया ब्रांड