Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

10 रुपए में गूगल की ‘प्ले स्टोर’ में मिलेगा एप

हमें फॉलो करें 10 रुपए में गूगल की ‘प्ले स्टोर’ में मिलेगा एप
, शनिवार, 1 अगस्त 2015 (16:25 IST)
प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी गूगल ने अपने ऐप स्टोर में 10 रुपए में ऐप उपलब्ध  कराने की सुविधा की पेशकश की है। इसके जरिए गूगल को भारत में भुगतान कर ऐप इस्तेमाल को  बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
गूगल उत्पाद प्रबंधक (गूगल प्ले) एलिस्टेयर पॉट ने एक ब्लॉगपोस्ट पर कहा कि गूगल प्ले के जरिए  उपयोक्ताओं तक पहुंचने के वास्ते डेवलपर्स के लिए भारत लगातार एक प्रमुख वृद्धि संभावनाओं वाला  स्थान बना हुआ है। हमें आपसे इसकी प्रतिक्रिया मिलनी चाहिए- हमारे वैश्विक डेवलपर समुदाय से-  आपके ऐप और गेम के लिए भारत में कितना शुल्क वसूला जाना चाहिए और इसमें कितना लचीलापन  होना चाहिए।
 
डेवलपर्स अपने प्रीमियम टाइटल और ऐप उत्पाद के दाम 10 रुपए तक रख सकते हैं। पॉट ने कहा कि  मुझे उम्मीद है कि यह अतिरिक्त निम्न मूल्य आपको भारत में और ज्यादा इस्तेमाल करने वालों तक  पहुंचाने में मदद करेगा और आपको गूगल प्ले पर बेहतर व्यवसाय देने में मदद करेगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi