Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आखिर फेसबुक के लिए कितना कीमती है 1 यूजर?

हमें फॉलो करें आखिर फेसबुक के लिए कितना कीमती है 1 यूजर?
, शनिवार, 5 नवंबर 2016 (16:46 IST)
क्या आप जानते हैं कि फेसबुक के लिए एक यूजर की कितनी है कीमत। फेसबुक के 1.79 बिलियन यूजर के लिए यह कीमत कुल कितनी हो जाती है?

 


फेसबुक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के तौर पर कितना लोकप्रिय है यह बात किसी से छुपी नहीं। एक टेलेग्राफ स्टडी के अनुसार औसतन एक इंसान 1 घंटा और 40 मिनिट का समय अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर गुजारता है। करीब 40 मिनिट हम सभी फेसबुक पर हर दिन बिताते हैं। दुनियाभर की पोस्ट, पेज, फोटो और वीडियो देखते हुए हमारे हर दिन के 40 मिनिट फेसबुक पर गुजारते हैं। 
 
 
जब हम इतना वक्त फेसबुक के साथ गुजार रहे हैं तो क्या कभी आपने सोचा कि फेसबुक के लिए आपकी क्या है कीमत? आपको जानकर आश्चर्य होगा कि फेसबुक को आपके वक्त की काफी कीमत है।  फेसबुक की हालिया रिलीज तिमाही रिपोर्ट के अनुसार हर यूजर फेसबुक के लिए 4.01 डॉलर कीमत का है। यह आंकडा एक तिमाही के लिए लागू होता है। इस तरह हर साल के लिए एक यूजर की कीमत 16 डॉलर हो जाती है।
 
फेसबुक का वर्तमान में करीब 1.79 बिलियन लोगों का एक्टिव यूजर बेस है।  7 अरब लोगों की दुनिया में करीब 25 प्रतिशत लोग फेसबुक पर हैं। हाल की तिमाही में, फेसबुक ने यूएस और कनाडा से ही 3,560 मिलियन डॉलर  कमाई की। 1,605 मिलियन डॉलर फेसबुक ने यूरोप से कमाए। 1,152 मिलियन डॉलर और 692 मिलियन डॉलर दुनिया के अन्य हिस्सों से कमाए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अब आपके मोबाइल में नहीं चलेगा व्हाट्‍सएप!