Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रेल मित्र एप, यह मिलेगा फायदा...

हमें फॉलो करें रेल मित्र एप, यह मिलेगा फायदा...
कोलकाता , शनिवार, 22 अगस्त 2015 (15:32 IST)
कोलकाता। केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने शुक्रवार को रेलवे सुरक्षा बल के 'रेल मित्र' एप को लांच किया। एप लांच करते हुए सुरेश प्रभु ने कहा कि बोले कि यह एप खासकर महिलाओं के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। रोजाना रेलवे में करीब 2.7 करोड़ यात्री सफर करते हैं। सफर के दौरान होने वाले अपराधों का सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर पड़ता है। 
बिना तकनीक का सहारा लिए महिला अपराध पर कंट्रोल कर पाना चुनौती बनी हुई थी। यह एप हिंदी, अंग्रेजी और बांग्ला भाषा में होगा। स्मार्टफोन पर डाउनलोड कर इसका प्रयोग किया जा सकता है। यात्रा के दौरान कहीं भी महिलाओं को सुरक्षा की दृष्टि से मदद की जरूरत है तो वे नाम, लोकेशन, मोबाइल नंबर और संभव हो तो फोटो को 56161 नंबर पर भेज सकती हैं। सामान्य मोबाइल से सिर्फ एसएमएस ही भेज सकते हैं।
 
यह संदेश संबंधित आरपीएफ के कंट्रोल रूम पर पहुंचने के साथ ही 182 नंबर पर भी परिवर्तित हो जाएगा। इसके बाद तत्काल मदद उपलब्ध होगी। यह एप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों पर ही काम करेगा। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi