Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विश्वभर में स्काईप की सेवाएं हुईं प्रभावित

हमें फॉलो करें विश्वभर में स्काईप की सेवाएं हुईं प्रभावित
, मंगलवार, 22 सितम्बर 2015 (13:03 IST)
दुनिया में वीडियो चैटिंग में लोगों की पहली पसंद वीडियो और इंस्टेंट मैसेजर एप स्काईप पिछले कुछ घंटों से काम नहीं कर रहा है। माइक्रोसॉफ्ट ने खुद इस बात की पुष्ट की है।
इस सर्विस का इस्तेमाल विश्व भर में कई हजार यूजर नहीं कर पा रहे हैं। इस संबध में माइक्रोसॉफ्ट ने सोशल मीडिया के माध्यम से पुष्टि कर दी है। यह क्यों हुआ इस संबंध में अभी जानकारी मुहैया नहीं कराई गई है, लेकिन यूएस फर्म ने बताया है कि इससे सभी स्काइप सर्विस प्रभावित नहीं हुई हैं बल्कि कुछ पर ही इसका असर है। 
 
इस संबंध में कंपनी ने ट्वीट किया है, 'हम इस समस्या को जल्दी से जल्दी ठीक करने का प्रयास कर रहे हैं, इसकी वजह से कुछ यूजर्स को स्काइप लॉग इन करने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हमें असुविधा के लिए खेद है। इस संबंध में पहली समस्या सुबह 5 बजे रिपोर्ट की गई।      

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi