Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Twitter के मालिक Jack Dorsey का पहला ट्वीट हुआ नीलाम, 21 करोड़ की लगी बोली, जानें क्या है कहानी

हमें फॉलो करें Twitter के मालिक Jack Dorsey का पहला ट्वीट हुआ नीलाम, 21 करोड़ की लगी बोली, जानें क्या है कहानी
, मंगलवार, 23 मार्च 2021 (16:25 IST)
सैन फ्रांसिस्को। ट्विटर (Twitter) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक डोर्सी ने अपने पहले ट्वीट का डिजिटल संस्करण 29 लाख अमेरिकी डॉलर (भारतीय रुपयों में करीब 21 करोड़) में बेचा है।
ALSO READ: वोट के लिए कुछ भी करूंगा! लोगों के कपड़े धोने बैठ गए नेताजी...(वीडियो)
इससे दो सप्ताह पहले उन्होंने अपनी पोस्ट की डिजिटल नीलामी करने की घोषणा की थी। मार्च 2006 में किए गए ट्वीट में डोर्सी ने लिखा था- 'जस्ट सेटिंग अप माय ट्विटर।'
 
‘वैल्युएबल्स बाय सेंट’ नामक डिजिटल मंच पर इस ट्वीट की नीलामी की गई और ब्रिज ओरेकल के सीईओ सीना एस्तावि ने इसे खरीदा। डिजिटल मंच ने इसकी जानकारी दी।
 
डोर्सी ने इस महीने ट्वीट कर बताया था कि नीलामी से हुई कमाई को बिटकॉइन में बदला जाएगा और गैर लाभकारी संस्था ‘गिव डायरेक्टलीज अफ्रीका रेस्पोंस’ को दिया जाएगा।
 
यह परमार्थ संस्था कोरोनावायरस महामारी से प्रभावित अफ्रीकी परिवारों की वित्तीय सहायता के लिए काम कर रही है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्‍या बच्‍चों को नहीं है कोरोना के ‘संक्रमण का खतरा’?