Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

2 घंटे तक ठप रहा ट्विटर, कंपनी ने हैकिंग से किया इनकार

हमें फॉलो करें 2 घंटे तक ठप रहा ट्विटर, कंपनी ने हैकिंग से किया इनकार
, शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2020 (08:06 IST)
सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर एक बार फिर करीब 2 घंटे तक डाउन रही। इस दौरान उसके यूजर्स ट्वीट करने के लिए परेशान होते रहे। हालांकि अब उसकी सर्विस फिर बहाल हो गई।
 
कई देशों में भारतीय समयानुसार गुरुवार शाम 7 बजे अचानक ट्विटर की सेवाएं ठप हो गई। यूजर लॉगइन नहीं कर पा रहे थे और जो पहले से लॉगइन थे वे भी ट्वीट करने में असफल हो रहे थे।
 
इसे लेकर सोशल मीडिया कंपनी ने बयान भी जारी किया। ट्विटर ने कहा, आपमें से कई लोगों के लिए ट्विटर काम नहीं कर रहा है, हम इस दिशा में काम कर रहे हैं।
 
कंपनी ने कहा, हमारे आंतरिक सिस्टम में दिक्कत के कारण ऐसा हुआ है। फिलहाल सुरक्षा टूटने या हैकिंग का कोई सबूत नहीं मिला है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तेजस्वी का नीतीश पर बड़ा हमला, नौकरी मांगने पर लाठी मिली, सुरक्षा मांगी अपराध मिला