Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वोडाफोन यूजर्स को मिलेगी 4 जी सुविधा

हमें फॉलो करें वोडाफोन यूजर्स को मिलेगी 4 जी सुविधा
, शुक्रवार, 28 अगस्त 2015 (14:24 IST)
नई दिल्ली। वोडाफोन इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि वह चौथी पीढ़ी की (4जी) मोबाइल दूरसंचार सेवाएं  2015 के अंत में शुरू करेगी। बाजार की नंबर एक कंपनी एयरटेल 4जी सेवा की शुरुआत कर चुकी है  और निजी क्षेत्र की कंपनी रिलायंस जियो अपनी 4जी सेवा शुरू करने की तैयारी में है।
वोडाफोन ने एक बयान में कहा कि पहले चरण में वह मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु और कोच्चि में 4जी नेटवर्क पेश करेगी। इसके अलावा कंपनी 7 सर्कलों में 3जी सेवा शुरू करेगी और 16 सर्कलों में 3जी सेवा नेटवर्क का विस्तार करेगी। इन 7 सर्कलों में असम, पूर्वोत्तर, उत्तरप्रदेश पश्चिम, राजस्थान, कर्नाटक, केरल और ओडिशा शामिल होंगे।
 
वोडाफोन ने कहा है कि 4जी सेवाओं का परीक्षण सफलतापूर्वक शुरू कर दिया गया है। अपना यह नेटवर्क  बिछाने के लिए वोडाफोन इंडिया ने विश्व की प्रमुख प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचा सेवा प्रदाता कंपनियों  के साथ भागीदारी की है। कंपनी ने कहा कि वह पूरे देश में अपनी 4जी सेवा उपयुक्त समय पर शुरू  करेगी।
 
इससे पहले भारती ने 6 अगस्त को घोषणा की कि वह आने वाले सप्ताहों में 300 शहरों में अपनी 46  सेवा शुरू करेगी। रिलायंस जियो की 4जी सेवा दिसंबर में शुरू होने वाली है। वोडाफोन ने फरवरी 2014 की नीलामी में 5 दूरसंचार सर्कलों- मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, केरल और  कर्नाटक के लिए 4जी स्पेक्ट्रम हासिल किया था। इंटरनेट सेवाओं की उसकी करीब आधी कमाई इन्हीं 5  शहरों से हो रही है। वोडाफोन 18 देशों में 4जी सेवा शुरू कर चुकी है। भारत में कंपनी के 1,31,000 से अधिक टॉवर हैं।  (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi