Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

व्हाट्‍सएप में आया नया फीचर, क्या आपको है पता...

हमें फॉलो करें व्हाट्‍सएप में आया नया फीचर, क्या आपको है पता...
, गुरुवार, 8 अक्टूबर 2015 (14:22 IST)
इंस्टेंट मैसेजिंग एप्लिकेशन व्हाट्सएप ने अपने आईओएस यूजर्स के लिए एक नया फीचर अपडेट किया है। अब यूजर्स व्हाट्सएप के मैसेज को बुकमार्क कर सकते हैं। जल्द ही एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी ये फीचर फोन के लिए भी आने की उम्मीद है।
मैसेज में अब आपको गूगल क्रोम की तरह ही स्टार दिखाई देगा।  इस फीचर की मदद से यूजर व्हाट्सएप मैसेज, वीडियो और और भी कंटेंट को बुकमार्क कर सकते हैं।
 
व्हाट्सएप उपभोक्ता को  मैसेज बुकमार्क करने के लिए उसे थोड़ी देर तक टैप करके रखना होगा। इसके बाद आपको कुछ  ऑप्शन मिलेंगे।  इन ऑप्शन्स में एक स्टार भी होगा। बुकमार्क करने के लिए अपको स्टार को टच करना है। बुकमार्क का यह फीचर व्हाट्सएप ग्रुप पर भी उपलब्ध है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi