Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

व्हाट्सएप की बड़ी गलती, हो जाएं सावधान

हमें फॉलो करें व्हाट्सएप की बड़ी गलती, हो जाएं सावधान
, बुधवार, 9 सितम्बर 2015 (14:15 IST)
दुनिया की सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सएप ने अपने वेब एप के साथ एक खतरनाक गलती कर दी है। इसके इस्तेमाल से लोगों के फोन में वायरस इंस्टॉल हो सकते हैं। व्हाट्सएप की यह गड़बड़ी उन 200 मिलियन लोगों को प्रभावित कर सकती है जो व्हाट्सएप वेब इंटरफेस का इस्तेमाल करते हैं।    
इस गड़बड़ी का फायदा उठाते हुए कोई भी हमलावर वीकार्ड(जिसमें खतरनाक वायरस के कोड होंगे) की सहायता से व्हाट्सएप वेब इंटरफेस यूजर को भेज सकता है।  
 
यह गलती चेक प्वाइंट शोधकर्ता कासिफ डेकेल ने पकड़ी। उन्होंने पाया कि व्हाट्सएप का वेब वर्जन इलेक्ट्रॉनिक बिजनेस कार्ड को वी कार्ड फॉरमेट में फिल्टर करने में नाकाम रहा।    
 
इसके कारण व्हाट्सएप सोचता है कि यूजर सिर्फ वी कार्ड को प्राप्त कर रहा है। लेकिन असल में इसमें खतरनाक कोड होते हैं जो एक खतरनाक वायरस के रूप में कार्य करते हैं।   
मतलब जैसे ही यूजर इस फाइल पर क्लिक(जिसे वह समझता है कि कॉन्टेक्ट कार्ड है) करता है। बैच फाइल का कोड कंम्प्यूटर में चलने लगता है।   किसी भी अटैक कर को यह कोड भेजने के लिए यूजर का फोन नंबर जानने बस की आवश्कता है। चेक प्वाइंट ने व्हाट्सएप की इस भूल का खुलासा 21 अगस्त को कर दिया था और व्हाट्सएप ने इस संबंध में वेब क्लाइंट्स के लिए अपडेट 27 अगस्त को रिलीज भी कर दी थी। यह अप-टू-डेट वर्जन v0.1.4481. है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi