Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नए वर्ष पर व्हाट्‍सएप पर भारतीयों ने भेजे 14 अरब संदेश

हमें फॉलो करें नए वर्ष पर व्हाट्‍सएप पर भारतीयों ने भेजे 14 अरब संदेश
, शुक्रवार, 6 जनवरी 2017 (20:12 IST)
देश में नए साल की पूर्व संध्या पर बधाई देने के लिए व्हॉट्सएप पर 14 अरब संदेश भेजे गए। लोगों ने इस बार परंपरागत साधनों मसलन एसएमएस या ग्रीटिंग कार्ड के बजाय नए साल की शुभकामना देने के लिए व्हॉट्सएप का इस्तेमाल किया। फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी के लिए भारत सबसे बड़ा बाजार है। उसके कुल उपयोगकर्ताओं में 16 करोड़ से अधिक भारत में हैं।
व्हाट्सएप द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार अकेले 31 दिसंबर, 2016 को ही 14 अरब संदेश भेजे गए। यह भारत में अभी तक का सबसे उंचा स्तर है। दूरसंचार ऑपरेटर नए साल या दिवाली पर अपने ग्राहकों से एसएमएस के लिए कुछ अधिक शुल्क वसूलते हैं, जिसकी वजह से व्हॉट्सएप लोकप्रिय हो रहा है। व्हॉट्सएप से संदेश भेजने में सिर्फ डेटा खर्च होता है कोई शुल्क नहीं लगता।
 
यह आंकड़ा पिछले साल दिवाली के मौके पर एक दिन में भेजे गए आठ अरब संदेशों से काफी अधिक है। दिलचस्प यह है कि 31 दिसंबर को व्हॉट्सएप ने एंड्राइड के पुराने संस्करण, आईओएस तथा विंडो फोन पर काम करना बंद कर दिया। एंड्राइड 2.2 या उससे नीचे, आईओएस 6 या उससे कम तथा विंडोज फोन 7 पर व्हाट्‍सएप अब काम नहीं करता। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बीसीसीआई ने महेन्द्र सिंह धोनी के लिए जारी किया वीडियो