Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फेसबुक ने बना दिया है लोगों को फालतू

हमें फॉलो करें फेसबुक ने बना दिया है लोगों को फालतू
इसमें कोई शक नहीं है कि फेसबुक हमें लोगों से जोड़ता है, हमारी व्यस्तता के चलते हमें सामाजिक प्राणी बनाए रखता है, लेकिन इसका अत्यधिक उपयोग मुसीबत की ओर इशारा कर रहा है। लोगों में अब फेसबुक एक लत की तरह हो गया है। लोग अब आत्मकेंद्रित और दूसरों के प्रति कम संवेदनशील हो गए हैं।

FILE

एक अध्ययन से पता चला है कि 18 से 50 के बीच का आयु वर्ग सबसे ज्यादा फेसबुक उपयोग करता है। 400 से अधिक लोगों पर किए गए अध्ययन से उनकी फेसबुक को सोच और व्यवहार में आए परिवर्तनों की पड़ताल की है। इसमें पता चला है कि वे सभी फेसबुक पर प्रतिदिन तीन घंटे से ज्यादा समय बिताते हैं।

इसमें सबसे ज्यादा वे अपनी फेसबुक प्रोफाइल फोटो पर आई लाइक्स और कमेंट्स और अपने स्टेट्स पर आई कमेंट्स के बारे में उत्सुक और चिंतित रहते हैं। वे देखते है कि अगर प्रोफ़ाइल फोटो पर ज्यादा लाइस नहीं आतीं तो वे अवसादग्रस्त हो जाते हैं। तस्वीर को लोगों के ध्यान में लाने के लिए वे अगली बार से ज्यादा आकर्षक फोटो डालते हैं।

पुरुषों और महिलाओं दोनों में यह चीज़ समान रूप से नोटिस की गई है कि फोटो पर लाइक आने और न आने से उनके व्यवहार में बदलाव आ जाता है। महिलाएं हर महीने में दो बार अपनी फोटो बदलतीं है और पुरुष एक बार। फेसबुक एक बहुत ही अच्छे कंसेप्ट से साथ बनाई गई है लेकिन लोगों ने उसे बहुत ही गलत तरीके से आत्मसात कर लिया है और उसका खामियाजा भी भुगत रहे हैं।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi