Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

निर्जला उपवास में दमकती महिलाएँ

हमें फॉलो करें निर्जला उपवास में दमकती महिलाएँ
ND

करवनिर्जला उपवास में दमकती है, उनके दाम्पत्य की दीप्ति... चाँद को देखती हैं और फिर अपने चाँद से पति को... भी तो वह चाँद की तरह लगती हैं... एक खूबसूरत रिश्ता जो साल-दर-साल मजबूत होता चला जाता है करवा चौथ के दिन...।

दिन भर उपवास के बाद शाम को महिलाएँ नई दुल्हन की तरह सजी-सँवर कर, पूजा के साथ-साथ मिलना-मिलाना, हँसी-ठिठोली यह सब चलता रहता है...। और फिर उसके बाद बारी आती है चाँद के दीदार की, जिसमें पत्नियाँ चाँद और पति का दर्शन करके व्रत खोलती है।

शाम होते ही महिलाएँ करवा माता की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ करेंगी। चीनी मिट्टी के करवे की अदला-बदली करने के बाद बयाना दिया जाता है, जिसमें सात पूडि़या, गुलगुले, मिठाइयाँ आदि का चाँद को अर्घ्य दिया जाता है।

करवा चौथ के दिन सुबह से भूखी-प्यासी महिलाएँ पूरा सोलह-श्रृंगार कर नई दुल्हन की तरह सजती हैं और बस इंतजार होता है सिर्फ चाँद का। चाँद के इंतजार में छत पर टकटकी लगाए बैठीं महिलाएँ पति के घर पहुँचने के बाद ही व्रत खोलती हैं। सारा परिवार उत्सव में शामिल होता है। आज कल बदलते दौर में करवा चौथ के दिन पति भी पत्नी की सुखी दांपत्य की कामना करते हैं। ताकि उनका आगे का पूरा जीवन सुखमय और चाँद सा दमकता रहे।

webdunia
ND
करवा चौथ का महत्व :- इस पर्व को मनाने के पीछे महिलाओं के पति प्रेम, पारिवारिक सुख-समृद्धि एवं सामाजिक प्रतिष्ठा के साथ-साथ भारतीय नारियों के त्यागमय जीवन के दर्शन होते हैं।

इस पर्व में महिलाओं द्वारा किया जाने वाला श्रृंगार वास्तव में प्रकृति का श्रृंगार है। प्रकृति और पुरुष के रूप में पत्नी और पति के शुभ संकल्पों की उदार भावना का यह पर्व वेद की इस ऋचा का अनुपालन है।

भारतीय नारी के त्याग एवं समर्पण के कारण ही उसे देवी शक्ति के रूप में मान्यता मिली है। धार्मिक, सांस्कृतिक एव सामाजिक प्रतिष्ठा के कार्यों द्वारा भारतीय नारियाँ विश्व की श्रेष्ठ नारियों में हैं। पारिवारिक संतुलन के लिए भारतीय नारी का धैर्य एवं सहनशीलता ही उन्हें पूजनीय बनाता है। (वेबदुनियडेस्क)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi