Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आओ हम गणतंत्र मनाएं

- के.पी. यादव 'सनातन'

हमें फॉलो करें आओ हम गणतंत्र मनाएं
आओ गण से तंत्र मिलाएं,
नया कोई हम मंत्र बनाएं,
झंकृत कर दें अवनि अंबर
अद्भुत वीणा यंत्र बनाएं

विश्व पटल पर छाए तिरंगा
आओ हम गणतंत्र मनाएं

अखिल विश्व में राग अलापें
अमन का सबको पाठ पढाएं
दूर करें हम सब दीवारें
घर-घर रोशनदान बनाएं
पग-पग पर हम फूल बिखेरें
इंद्रधनुष बन जग पर छाएं

विश्व पटल पर छाए तिरंगा
आओ हम गणतंत्र मनाएं

रंगभेद और कट्टरपन को
दफन करें हम अपने अंदर
मन की आंखें फिर से खोलें
फिर से झांकें अपनें अंदर
देखो कितना भरा हुआ है
सब में इक सा प्रेम समंदर
आओ मिलजुल करें प्रार्थना
जग में जीवन ज्योति जलाएं

विश्व पटल पर छाए तिरंगा
आओ हम गणतंत्र मनाएं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi