Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तमिलनाडु का राज्यपक्षी : मरकती पंडुक

हमें फॉलो करें तमिलनाडु का राज्यपक्षी : मरकती पंडुक
- डॉ. परशुराम शुक्

FILE


भारत सहित कई देशों में,
पंडुक पाया जाता।
जंगल चाहे जो भी हो,
इसके मन को भाता।

काया लगे कबूतर जैसी,
पंख हरे कुछ पीले।
मरकत जैसे सुंदर लगते,
रंग चटक चमकीले।

वृक्षों पर यह करे बसेरा,
धरती पर कम आता।
पूरा शाकाहारी पक्षी,
फूल बेरियां खाता।

घासफूस से शाखाओं पर,
अपना नीड़ बनाता।
मादा के संग बच्चे सेता,
अपना दूध पिलाता।

धीरे-धीरे बच्चे बढ़ते,
खूब अधपचा खाते।
और एक दिन छोड़ बसेरा,
ये फुर से उड़ जाते।।

सौजन्य से - देवपुत्र

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi