Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नटखट कविता : बिल से निकली चुहिया रानी

हमें फॉलो करें नटखट कविता : बिल से निकली चुहिया रानी
webdunia

प्रभुदयाल श्रीवास्तव

FILE
बिल से निकली चुहिया रानी,

लगी चाल चलने मस्तानी।

बोली मैं हूँ घर की मुखिया,

दुनिया है मेरी दीवानी।

मेरी मर्जी से ही मिलता,

सबको घर का राशन पानी।

मुझसे आकर कोई न उलझे,

webdunia
WD
पहलवान है मेरी नानी।

तभी अचानक खिड़की में से,

आ धमकी बिल्ली महारानी।

डर के मारे बिल में घुस गई

वीर बहादुर चुहिया रानी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi